Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी के नाम पर पैसे ठगने और भरण पोषण का मुकदमा करवाने का लेकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में गारबदेसर निवासी देशराज ने संतोष, रोशनी, केशरी, कुलदीप व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना करीब छह साल पहले की बतायी जा रही है।


परिवादी ने बताया कि परिवादी के साथ आरोपियों ने संतोष की शादी करवाकर 50 हजार रूपए नकदी, गहने हड़प लिए। जिसके बाद पंचायत करके 30 हजार रूपए और ले लिए लेकिन फिर भी साथ में नहीं रह रही। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने नोहर में जाकर भरण पोषण का मुकदमा दर्ज करवा दिया। आरोप है कि आरोपी ने पहले पति की मृत्यु दिखाकर पेंशन व बच्ची की पालनहार पेंशन भी ले रही हे। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


