पुनरासर जा रहे बाइक सवार युवक को स्विफ्ट ने मारी टक्कर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुनरासर जा रहे युवक को स्विफ्ट कार द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के एनएच 11 गुसाईंसर फांटे से पहले 6 नवंबर की सुबह करीब सवा ग्यारह बजे के आसपपास की है। इस सम्बंध में जवाहन निवासी भरतरतन व्यास ने स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई बाइक पर पुनरासर जा रहा था।

 

इस दौरान उसके दो साथी पीछे अन्य बाइक पर आ रहे थे। इस दौरान स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गिर गया और चेाटिल हो गया। जिसे घायल अवस्था में आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!