Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रविवार की शाम को शिकारियों द्वारा शिकार करने की सूचना के बाद ग्रामीणों और शिकारियों के आमने-सामने हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रणजीतपुरा क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर कल देर शाम को कुछ शिकारी स्कार्पियों गाड़ी लेकर आए और जंगली सूअरों को शिकार करने लगे। इस दौरान जब सूचना मिली तो ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार दोनो के बीच जमकर विवाद हुआ है। जिसमें कई लोगों के चोटें भी लगी है।

 

सूचना मिलते ही रणजीतपुरा पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शिकारियों को अपने कब्जे में लिया हे। वन विभाग के रेंजर दीपेन्द्र राव ने बताया कि तीन शिकारियों को पकड़ा हुआ है। जिनसे शिकार करने को लेकर पूछताछ जारी है। राव ने बताया कि शिकारियों के पास एक स्कार्पियों गाड़ी थी जिसको भी जब्त किया गया है।

तीन शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं जीव रक्षा संस्था के मोखराम धारणियां ने बताया कि लगातार इस क्षेत्र में शिकारी जानवरों की शिकार कर रहे है। ऐसे में पकड़े गए शिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!