सुनील कुमावत की गणितीय पुस्तक ग्रुप थ्योरी का भव्य विमोचन-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रांगण में आज एक गरिमामय शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बीकानेर के प्रतिभावान छात्र सुनील कुमावत द्वारा रचित पुस्तक गु्रप ऑफ थ्योरी अंतज्र्ञान से अमूर्तन की यात्रा का विधिवत विमोचन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर रवि टोटेजा और प्रोफेसर सरिता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई।

 

उपस्थित प्रोफेसरों ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह ग्रंथ गणित के जटिल विषय ‘गु्रप थ्योरी को अत्यंत सरल, सुबोध और व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करता है, जो शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अपने संबोधन में लेखक सुनील कुमावत ने बताया कि इस पुस्तक के लेखन का मुख्य उद्देश्य गणित के अमूर्त सिद्धांतों को अधिकाधिक विद्यार्थियों के लिए सुलभ, व्यावहारिक और रुचिकर बनाना है, ताकि विद्यार्थी बिना भय के विषय को समझ सकें।

 

विशेष उल्लेखनीय है कि यह पुस्तक फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, कनाडा तथा भारत सहित कई देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है और इसकी प्रतियां बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। साथ ही, यह पुस्तक अब अमेजन पर भी उपलब्ध है, जिससे वैश्विक स्तर पर पाठकों के लिए इसकी पहुँच और अधिक सुलभ हो गई है। कार्यक्रम का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि का हिस्सा बनने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!