बीकानेर में एसओजी की कार्रवाई, नकल प्रकरण में फरार चढ़ा हत्थे-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एसओजी ने बीकानेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए दस हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। राजस्व अधिकारी ग्रेड-सेकंड एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग- चतुर्थ (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में नकल के मामले में बड़ी कार्रवाई की। एसओजी ने गुरुवार को 10 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त मितेश कुमार को बीकानेर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

 

जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा अनुचित साधनों के प्रयोग की शिकायतें मिली थी। जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि तुलछाराम कालेर और पौरव कालेर गैंग सालासर में रहकर परीक्षार्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से नकल करवा रहे थे। इस संबंध में पुलिस थाना एसओजी में 19 अक्टूबर 2024 को मामला दर्ज किया गया था।

 

अभियुक्त मितेश कुमार पुत्र हरिराम, निवासी खारी थाना कालू जिला बीकानेर, स्वयं इस परीक्षा का अभ्यर्थी था और उसने पौरव कालेर गैंग से मिलीभगत कर ब्लूटूथ के जरिए नकल की थी। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था, जिस पर उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। एसओजी टीम ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!