Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों जयपुर में एक शराबी ड्राइवर ने कई बेगुनाहों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद बीती रात को श्रीडूंगरगढ़ के हाईवे भी एक ट्रक चालक ने शराब के नशे में लापरवाही से वाहन को दौड़ाया। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का पीछा किया और हेमासर के पास रूकने का इशार किया लेकिन गाड़ी को ड्राइवर ने रोका नही।


जिसके बाद पुलिस टीम ने लखासर टोल के पास नाकाबंदी के दौरान ट्रक ड्राइवर को रोका तो शराब के नशे में मिला। पुलिस ने मौके पर ड्राइवर को पकड़ा और गाड़ी को सीज किया। जिसके बाद पुलिस ने अन्य कई वाहनों में चैकिंग करते हुए करीब आधा दर्जन वाहनों को सीज किया है।



