इन जिलों में अगले दो दिनों में कोहरे का अलर्ट-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में सर्दी बढ़ रही है। जिसके चलते रात के साथ-साथ दिन का पारा भी गिरने लगा है। भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद समेत 5 जिलों में शनिवार और रविवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 1 दिसंबर से राजस्थान में उत्तरी हवा का प्रभाव बढऩे से कोल्ड-वेव शुरू हो जाएगी।

 

2 दिसंबर को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, सीकर समेत कुछ शहरों में हल्की बारिश हुई। दिन में हल्के बादल छाए रहे। देर शाम प्रदेश में मौसम साफ हो गया और ठंडक बढ़ गई। शुक्रवार दिन में सबसे ज्यादा ठंडा इलाका सिरोही रहा।

इससे पहले प्रदेश के कई शहरों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहे, जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अलवर, फतेहपुर और करौली को छोड़कर शुक्रवार को शेष सभी शहरों का न्यूनतम तापमान डबल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!