
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर आईजी की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोलियम टैंकर से अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी की स्पेशल टीम आरएसटी के प्रभारी संदीप पूनिया के नेतृत्व में पुलिस ने श्रीगंगानगर के सादुलशहर मेंं की गयी है। जहां पर पंजाब से राजस्थान में अवैध शराब से भरे टैंकर के प्रवेश करते समय पुलिस ने रोका और पूछताछ की । संदिग्ध लगने पर टैंकर की तलाशी ली तो टैंकर में अवैध शराब मिली।



जिस पर पुलिस टीम ने अवैध शराब के साथ बाड़मेर के बायतु में रहने वाले सुरेश मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी से 322 पेटी शराब, 252 पेटी रॉयल स्टेग शराब और 70 पेटी बीयर केन जब्त किए है। आरोपी से पुलिस टीम पूछताछ में जुटी है कि आखिर शराब कहां से आई थी और आगे कहां जा रही थी। कार्रवाई करने वाली टीम में दुर्गादत, देवीलाल, सुखजोत की अहम भूमिका रही।


