Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर छतरगढ़ में शुक्रवार की शाम से बसों को लेकर विवाद जारी है। शुक्रवार की शाम से रात तक एक ही ट्रेवल्स की दो बसों पर कुछ युवकों ने हमला करते हुए कांच तोड़ दिए। पुलिस थाने के पास हुई दो वारदातों के चलते बस संचालकों में आक्रोश उपजा और कार्रवाई की मांग की गयी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया।


वहंी शनिवार सुबह पुलिस ने एक बस को सीज किया है। जो कि अपने रूट पर जा रही थी। ऐसे में बस में बैठे यात्री अपने गंतव्य स्थान का इंतजार कर रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि गंतव्य की बजाय उन्हें यहंी उतरना पड़ेगा। पुलिस ने थाने के सामने नाका लगाया और बस को रोककर उसे सीज कर दिया गया। जहां पर थाने के बाहर यात्रियों को उतार दिया गया।
बस को सीज करने को लेकर कई तरह की चर्चाएं छतरगढ़ उपखंड में शुरू हो गयी है। बस संचालक की और से जानकारी सामने आयी है कि बस के कागजात पूरे है और पुलिस दुर्भावना से यह कार्रवाई कर रही है।



