आतिशबाजी से 3 दिन में 200 के करीब लोग झुलसे,सेवादारों के साथ चिकित्साकर्मी भी अलर्ट,पढ़ें खबर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दीपों के पर्व पर पीबीएम में आतिशबाजी से झुलसे लोगों के इलाज के लिए चिकित्साकर्मियेां के साथ सामाजिक सेवादार भी लगातार एक्टिव है। बीते तीन दिनों में बड़ी संख्या में आतिशबाजी से झुलसने वालों लोग अस्पताल पहुंचे है। जिनमें अधिकांश सामान्य झुलसने वाले ही थे।

 

इस सम्बंध में राजस्थान फस्र्ट को जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. एल.के.कपिल ने बताया कि 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक कुल 186 लोग झुलसने वाले पहुंचे है। जिनमें से अधिकांश सामान्य झुलसने वाले मरीज है। कपिल ने बताय कि इनमें से कुल 5 लोगों को भर्ती किया गया है जो कि अत्यधिक झुलसे हुए थे। डॉ. कपिल ने बताया कि लगातार दीपावली को लेकर हमे एक्टिव है और 8-8 घंटे की लगातार डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों की ड्यूटी है।

 

प्रत्येक डय़ूटी में पांच डॉक्टर भी सेवारत है। आतिशबाजी से झुलसने वालों के लिए करीब 50 से ज्यादा डॉक्टर,चिकित्साकर्मियों और सहयोग स्टॉफ है जो कि सेवा में तैयार है। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सेवादार भी लगातार आतिशबाजी से झुलसने वालों की सेवा में तैयार है जो कि 24 घटे तक सेवा दे रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!