Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर चाकूबाजी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती निवासी रूकसाना बानो ने जुनैद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना लालगढ़ रोड़ महाराज प्रताप गेट के पास 23 फरवरी की रात की है।

 

 

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे साहिल का रास्ता रोका और मारपीट की। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे के साथ मारपीट करते हुए चाकूबाजी की। जिससे उसके छाती के चोटेुं आयी। जिसके बाद उसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!