Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News किसी का बाकी रह गया बिल तो कोई मलता रह गया हाथ
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज बीकानेर में शिव से निर्दलीय विधायक रविन्द्र भाटी का दौरा रहा। एयरपोर्ट से निकलने के बाद जहां-जहां भाटी का काफिला पहुंचा। वहां-वहां स्वागत करने वालों का हुजूम देखने को मिला। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए कई जेब कतरे भी मौके पर पहुंचख्गए और जेबे काट ली। बताया जा रहा है कि जेब कतरों ने कईयों को निशाना बनाया। जिसके चलते तीन लोगों ने बाकयदा पुलिस थाने में परिवाद दिया है।

 

इस सम्बंध में लियाकत ने परिवाद के माध्यम से बताया कि उसकी चुंगी पर दुकान है। स्वागत के दौरान वह भी पहुंचा था। उसकी जेब में करीब 44500 रूपए थे जो कि अज्ञात व्यक्ति निकालकर ले गया। असलम ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके पास 16800 रूपए थे जो कि किसी को देने थे लेकिन भाटी के स्वागत के दौरान अज्ञात व्यक्ति उसकी जेब से पैसे निकालकर ले गया। सुरेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति ने परिवाद के माध्यम से बताया कि उसकी जेब से 15000 रूपए कोई निकालकर ले गया।

 

उसके बाद शोभासर में स्वागत स्थल पर कुछ लोगों की जेब कटी। तब जाकर पता चला कि काफिले में कुछ असामाजिक तत्व जेब कतरे भी शामिल हैं, जिन्होंने इस काम को अंजाम दिया है। जैसे ही इस बात का पता चला शोभासर के ग्रामीणों ने इन्हें ढूंढना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने फिर जेबकतरों के बारे में जानकारी जुटाई और इधर उधर पता करके कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है जिनसे पुछताछ की जा रही है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!