Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को स्विफ्ट द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के रिड़मलसर सिपाहियान में 18 अक्टूबर की रात को 10 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में रिड़मलसर सिपाहियान के रहने वाले प्रिंस गंडेर ने दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई अभिषेक व उसका दोस्त जितेन्द्र बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दोनो को टक्कर मार दी। जिससे दोनो उछलकर गिर गए। दोनो को घायल अवस्था में पीबीएम ले जाया गया। जहां पर दोनो का इलाज किया जा रहा है। परिवादी ने बताया कि दोनो कोमा में है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






