Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर आज निवर्तमान पार्षद ने बड़ी जानकारी मीडिया के साथ साझा की। वार्ड 77 के पार्षद रहे मनोज जनागत ने आज औचक जांच की तो व्यवस्था की पोल खुली
इस सम्बंध में निवर्तमान पार्षद मनोज जनागल ने बताय कि जब से हमारा कार्यकाल खत्म हुआ है और वार्डो में प्रशासक की नियुक्ति की गई है। उसके बाद से शहर की सफाई व्यवस्था खस्ताहाल है। जनागल ने कहा कि बीकानेर में चारों तरफ गंदगी के ढ़ेर है और इसका खामियाजा हम पार्षदों को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि आमजनता की अपेक्षा से तो पार्षद ही इसके जिम्मेवार है।

 

जनागल ने कहा कि मेरे वार्ड में भी सफाई व्यवस्था को लेकर मेरे पास शिकायत तो आज जांच की तो पता चला कि हाजरी रजिस्टर है ही नहीं बल्कि सादे कागज पर हाजरी ली जा रही हे। पार्षद ने बताया कि जम्मेदार बिना काम किए ही पैसे लेकर हाजरी लगा देते है और जिनके पैसे नहीं आते है उनकी हाजरी नहीं लगती है । ऐसा दृश्य केवल मेरे वार्ड में नहीं बल्कि हर वार्ड में है।

 

 

जनागल ने कहा कि जम्मेदार मनमानी कर रहे है। जिसके चलते वार्डो में सफाई व्यवस्था बदहाल है। हर रोज चार-पांच कर्मचारी गायब मिलते है लेकिन उनकी हाजर जरूर जल जाती है। वार्ड में कुल 19 कर्मचारी नियुक्त हैं, लेकिन निरीक्षण के दिन केवल 13 कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी सादे कागज पर दी गई। जनागल का कहना है कि ये 13 कर्मचारी भी शायद इसलिए उपस्थित थे क्योंकि आज हमने जांच की। सामान्य दिनों में तो केवल पांच से सात कर्मचारी ही आते होंगे। जनागल ने मांग की है कि प्रशासन सभी वार्डों की सफाई व्यवस्था का स्वतंत्र निरीक्षण कर जिम्मेदार जमादारों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करे ताकि शहर की सफाई व्यवस्था दोबारा पटरी पर लौट सके।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!