Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जेल में फिर से सेंधमारी की खबर सामने आयी है। जिसके बाद जेल प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। बीकानेर की केन्द्रीय कारागृह में लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही है। बीते दिनों ही जेल में एंड्राइड फोन मिला था। जिसके एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है।

 

जेल की तलाशी के दौरान सिम सहित मोबाइल फोन मिला है। इस संबंध में केन्द्रीय कारागृह प्रहरी सुंदरलाल ने बंदी अंकित पंडित उर्फ धमाका पुत्र ओमप्रकाश निवासी हरियाणा के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। जेल प्रहरी के अनुसार जेल में तलाशी के दौरान एक कचौडा कंपनी का मोबाइल फोन मय सिम कार्ड मिला। ऐसे में बंदी अंकित पंडित उर्फ धमाका के खिलाफ 42 कारागार (राज.संशोधन) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिसकी जांच एसआई मंजीत कौर कर रही हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!