Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आईजी हेमंत कुमार शर्मा के निर्देशन में स्पेशल टीम का लगातार एक्शन जारी है। आईजी हेमंत कुमार शर्मा द्वारा रेंज में अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी कड़ी में अपराध व सतर्कता रेंज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार भदौरिया, प्रभारी स्पेशल टीम संदीप पूनिया की टीम ने यह कार्रवाई की है।



पुलिस टीम ने रेंज स्तर पर सालासर चुरू में समन्वय से कार्रवाई करते हुए तीन किलोग्राम अवैध अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम मध्यप्रदेश के मुकेश विश्वकर्मा, कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने एमपी नंबर की गाड़ी से तीन किलो अफीम जब्त की है। इस कार्रवाई में स्पेशल टीम के फरमान खान, आत्माराम, सुखजेात ङ्क्षसह, बाबुलाल, मनोज, रविन्द्र, नरेश, भीवाराम, शिव का सहयोग रहा।

वहीं स्पेशल टीम ने चुरू के राजगढ़ में दूसरी कार्रवाई की। जहां पर पुलिस ने 46 कॉर्टून से सैकड़ों बोतल आर्मी कैंटीन की ओल्ड मॉक रम जब्त की है । पुलिस ने राजगढ़ के रहने वाले अंकित पुत्र सुमेर के पास से 552 बोतल आर्मी कैंटीन की शराब जब्त की है। दूसरी कार्रवाई में रविन्द्र, नरेश, भीवाराम, शिव का सहयेाग रहा। पुलिस दोनो मामले में पकड़े गए आरोपियों से अवैध नशीले पदार्थो को लेकर पूछताछ में जुटी है ।
दोनो मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि स्पेशल टीम के प्रभारी संदीप पूनियां के नेतृत्व में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बीते दिनों भी पुलिस टीमों ने श्रीगंगानगर,लूणकरणसर, महाजन क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की थी।


