Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में कार गैरेज में चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थान6ा क्षेत्र के पुलिस लाईन के सामने 11 दिसंबर की है। इस सम्बंध में अंसल कॉलेानी निवासी अमित सोंलकी ने अज्ञात चोरोंं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके चामुंड कार केयर से कार गैरेज में काम में आने वाले पार्ट्स,रूपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





