Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नहाते समय बाथरूम में गिर जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने कीख्खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के इन्द्रा कॉलोनी की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे सुरेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता भैरूसिंह नहाने के लिए बाथरूम में गए। जहां पर नहाते समय उसके पिता गिर गए और गंभीर चोटें लगने से उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




