Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतमाला पर सड़क हादसों को रोकने के लिए अब कार्रवाई शुरू हो गयी है। नोखा के रासीसर से लगने वाली भारतमाला पर आज अवैध अतिक्रमण हटाए गए। रासीसर से करीब पांच किलोमीटर के दायरे में सड़क किनारे बने कुल 16 अवैध निर्माणों को हटाया गया। ये कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरणके सहयोग से की गई।


जानकारी के अनुसार इन अवैध निर्माण में होटल और ढाबे शामिल थे, ट्रकों के खड़े होने का कारण बनते थे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। पूर्व में भी इन अवैध होटलों और ढाबों को बंद करवाया गया था। बुधवार को हुई इस कार्रवाई में छोटे-बड़े सभी 16 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। ये अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात प्रवाह को सुचारु बनाने के उद्देश्य से चलाया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!