Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को बाइक के स्लिप हो जाने पर एक युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर सेसोमू स्कूल के पास बीती रात को बाइक स्लिप हो गयी। बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक गंभीर को बीकानेर रैफर किया गया लेकिन उसकी मौत हो गयी। वहीं दूसरे साथ का इलाज चल रहा है।








