Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल बीकानेर में महिला से पर्स छीनने के 24 घंटे में ही फिर से महिला से चैन स्नेचिंग की वारदात हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा कस्बे के बांयाजी चौक से जुड़ी है। जहां पर दिनदहाड़े महिला से चैन स्नेचिंग की वारदात हुई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने सड़क पर चल रही एक महिला के गले से लाखों रुपये की सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया, रीता तिवाड़ी नामक महिला अपने घर से एक दुकान पर सामान लेने गई थी और वापस लौट रही थी।

 

 

बदमाशों ने उसे गली में अकेला देखकर निशाना बनाया। महिला के गले में लगभग 30 ग्राम सोने की चेन थी, जिसकी बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने महिला को धक्का देकर चेन तोड़ी और मौके से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग इक_ा होते, बदमाश घटनास्थल से भागने में सफल हो चुके थे। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!