Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5


Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने आज बुधवार अलसुबह कई क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने आज सुबह करीब साढ़े छह बजे के आसपास नयाशहर क्षेत्र के जम्भेश्वर नगर,प्रताप बस्ती,भाटो का बस क्षेत्र को चारों तरफ से घेराबंदी की। जिसके बाद पुलिस टीम में शामिल थानाधिकारी और जवानों ने सर्च चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई घरों में तलाशी और सर्च किया।

पुलिस टीमों ने कार्रवाई में तीन बाइक,एक स्कार्पियों,एमडी,47 हजार की नकदी को जब्त किया हे। वहीं पुलिस ने इस कार्रवाई में चार संदिग्ध को राउंडअप भी किया है। दो एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज किए गए है। पुलिस टीमों में श्रवणदास संत,थानाधिकारी नयाशहर कविता पूनियां,एसएचओ जेएनवीसी विक्रम तिवाड़ी,गंगाशहर,मुक्ताप्रसाद,सदर,कोटगेट,बीछवाल,कोतवाली मौजूद रहें।

इनके साथ ही 120 जवान,ड्रोन,डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद रही। पुलिस ने मौके पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए ड्रोन का भी उपयोग किया ताकि पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा सके। अलसुबह हुई इस कार्रवाई से इन क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति बन गयी और कोई कुछ समझ पाता इससे पहले पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!