Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देश पर उपखंड प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवार मंडल धिरेरा के सादेरा की रोही स्थित उदाराम पुत्र मगाराम के खेत में छापा मारा। उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल के निर्देशन में तहसीलदार विनोद पूनिया और थाना अधिकारी गणेश कुमार बिश्नोई की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई के दौरान मौके से 3 डंपर और 1 पोकलेन मशीन जब्त की गई। कार्रवाई के समय राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।





