Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आईजी हेमंत कुमार शर्मा के निर्देशों पर स्पेशल टीम का लगातार एक्शन जारी है। प्रभारी संदीप पूनियां के नेतृत्व में लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है।


बीते दिन ही अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया था। जिसके बाद आज फिर से संदीप पूनिया के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने अफीम, डोडा के साथ अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। संदीप पूनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरियाणा नंबर की ऑल्टो कार से 20 किलो डोडा के साथ सिरसा के रहने वाले जगतार और मलकीत को गिरफ्तार किया है। वहीं लूणकरणसर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दिल्ली नंबर की कार से करीब दो किलो अफीम के साथ वीरेन्द्र को गिरफ्तार किया है। जो कि पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
स्पेशल टीम के प्रभारी संदीप पूनिया ने बताया कि आईजी के निर्देशों पर स्पेशल टीम की कार्रवाई लगातार जारी है। आने वाले दिनों में इन तस्करों से पूछताछ में कई और बड़े मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।
कार्रवाई करने वाली टीम में विमलेश कुमार, बाबुलाल, मनोज, आत्माराम, धर्मपाल, राजेश की दोनो कार्रवाई में अहम भूमिका रही।


