Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर घर पर पत्थर फैंकने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू पुलिस थाने में कुदसू निवासी शंकरलाल विश्नोई ने मनीराम,सुरेन्द्र, सचिन, कोमल, सांवरलाल, पंकज, रामकुमार व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 5 जनवरी की रात को 10 बजे के आसपास कुदसू की है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपियों ने पत्थर फेंकते हुए डराया धमकाया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





