Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर मारपीट करने और हजारों रूपए,सोने की अंगूठी छीन ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में छतरगढ़ पुलिस थाने में सरदारपुरा के रहने वाले शब्बीर खां ने मुखत्यार अली,सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे के आसपास सरदारपुरा से कैला फांटे के बीच की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे रोका और उसके साथ गाली गलौच की। जब प्रार्थी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास से 30 हजार रूपए की नकदी,हाथ में पहनी घड़ी, सोने की अंगूठी छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



