Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर अवैध डोडा जब्त किया है। यह कार्रवाई कोलायत पुलिस ने की है। थानाधिकारी जसवीर कुमार ने बताया कि आरोपी बजंरग पहले से एक मामले में गिरफ्ता र है। जिससे पूछताछ में आरोपी ने ढ़ाणी में अवैध डोडा की जानकारी दी। जिस पर पुलिस टीम ने कोलायत के चक विजयङ्क्षसहपुरा आरोपी की ढ़ाणी में दबिश दी। जहां से झोपड़ी से करीब 80 किला अवैध डोडा जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





