Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस थाना क्षेत्र के भुट्टों के बास में की गयी है। जहां पर सदर पुलिस और एएनटीएफ की टीमों ने मिलकर कार्रवाई करते हुए एमडीएमए और लाखों की नकदी के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सूचना के आधार पर एक घर में दबिश देकर सुगरा के पास से 27.20 ग्राम एमडीएमए व इलेक्ट्रोनिक कांटा छोटा और करीब 4 लाख 16 हजार रूपए जब्त किए है । पुलिस ने महिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




