Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टैक्सी चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थानास क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के पास जयपुर रोड़ पर 8 जनवरी की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में बाल बाड़ी स्कूल के पास रहने वाले जतिन खत्री ने टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि टैक्सी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और चोटिन हो गया। प्रार्थी ने बताया कि इस दौरान उसके साथ बाइक पर सवार उसके दोस्त के भी चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


