Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज रफ्तार बस द्वारा आगे चल रही ट्रेक्टर ट्रॉली को टक्कर मारने और ट्रॉली के पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की है। जहां पर आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की और आ रही एक स्लीपर बस अनियंत्रित होने से आगे चले मूंगफली से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली से भिड़ गयी। जिसके चलते ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी।


पलटने के कारण ट्रॉली में भरी मूंगफली सड़क पर बिखर गयी। हादसे के बाद मार्ग पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई तथा कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही आसपास के लोगा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करने में जुटे।



