Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिसकर्मी को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर ड्यूटी ऑफ करने के बाद घर जा रहे कांस्टेबल रामनिवास की बाइक को नोखा रोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे कांस्टेबल गिर गया और पैर फैक्चर हो गया। कांस्टेबल को आसपास के लोगों के सहयोग से पीबीएम ले जाया गया। जहां पर कांस्टेबल रामनिवास का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।