चारे से भरी झाल की पिकअप गाड़ी में लगी आग,दिखने लगा धुंआ ही धुंआ,देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चारे से भरी पिकअप झाल की गाड़ी में अचानक आग लग जाने और धूं-धूं कर गाड़ी के जलने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत के गंगापुरा की है। जहां पर रविवार को एक चलती हुई पिकअप में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारे से भरी यह पिकअप गंगापुरा गांव के पास सड़क पर चल रही थी, तभी वाहन में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा चलने से आग कुछ ही पलों में फैल गई और देखते ही देखते पूरी पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए तुरंत छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पिकअप और उसमें भरा चारा पूरी तरह जलकर राख हो गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!