Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में चोरों के हौसले बुलंद है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की वारदातें सामने आ रही है। ऐसे में शादियों के इस सीजन में आमजन खौफ में है कि आखिर क्या करें और क्या ना करें। ऐसी ही खबर मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी है। इस सम्बंध में शिव शक्ति गोदाम के पीछे रहने वाले बद्रीराम पुत्र फूलाराम भाट ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


परिवादी ने बताया कि 25 नवंबर की दोपहर को 2-4 बजे के बीच में वह अपना घर बंद करके किसी काम से गए हुए थे। जब वापस आए तो घर के ताले टूटे मिले। परिवादी ने बताया कि सूने घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर घर से सोने,चांदी के गहने,25 हजार रूपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपेार्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



