सास-बहु को डिजीटल अरेस्ट कर की 48 लाख की ठगी, बैंगलोर से पकड़ा गया साइबर ठग, 38 लाख बरामद-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के हाई प्रोफाइल साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने साइबर ठगी का पर्दाफाश कर दिया है। बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 38 लाख रूपए बरामद भी कर लिए है। इस सम्बंध में 24 जनवरी को कांता शर्मा ने मुकदमा दर्ज करवाया था।
प्रार्थिया ने बताया कि उसके फोन पर फोन आया और कहा कि आपके बैंक अकाउंट से विदेशों में पैसे भेजे जा रहे है और मनी लांड्रिग हो रही हे। बातों में उलझाकर पुलिस की वर्दी में साइबर ठगी ने सास-बहु को डराया और एक बार 10 लाख और दूसरी बार में 38 लाख रूपए की ठगी की। ठगी के दौरान करीब 48 घंटे तक दोनो को डिजीटल अरेस्ट रखा गया और किसी से भी बातचीत तक नहीं करने दी।
परिजनों को जब जानकारी दी तो साइबर ठगी की जानकारी सामने आयी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक अकाउंट सहित अन्य जानकारी जुटाते हुए मामले की कड़ी सेे कड़ी जोड़ी और आरोपी को बैंगलोर से दस्तयाब किया।

 

पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मामले में तेजी से जांच प्रक्रिया अपनाते हुए बैंगलोर के रहने वाले किरण कुमार पी पुत्र प्रहलाद आचार्य को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से डिजीटल अरेस्ट के 38 लाख रूपए की राशि प्राप्त की गयी है।
कार्यवाही करने वाली टीम
रमेश कुमार पुनि, ओमप्रकाश सउनि, श्रीराम कानि 1648, महेन्द्र कानि 1024 शािमल रहें।
एसपी कावेन्द्र सागर ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच,धोखे में आकर अपनी निजी जानकारी व बैंक से जुड़ी जानकारी किसी के भी साथ शेयर ना करें। यदि किसी के साथ ऐसा साइबर फ्रॉड होता है तो तुरंत प्रभाव वे 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!