Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर के आगे खड़े व्यक्ति के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में चौखुट फाटक के पास रहने वाले रामेश्वरलल पुत्र बुधाराम ने बनवारी,गोपी,हरीश,गोली,प्रेम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


घटना 17 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े बजे के आसपास की बताई जा रही है। परिवादी ने बताया कि वह अपने घर के आगे खड़े थे। इसी दौरान आरोपी आए और उसके साथ मारपीट की। जिससे उसका हाथ टूट गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



