Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को पीबीएम में पॉकेट मार को मरीजों के परिजनों ने पकड़ लिया। जिसके बाद जब युवक से पूछा गया तो उसने एक-एक कर सब बाते पुलिस की मौजूदगी मेंं बताई। इन दृश्यों ने पीबीएम की व्यवस्था को लेकर किए गए दावों की पोल खोल दी है।


दरअसल पीबीएम में बीती रात को एक मरीज की जेब से पैसे पार कर रहे युवक को आसपास के लोगों ने दबोचा लिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की।
युवक वीडियो में बोलता हुआ दिखाई दे रहा है कि नशे की लत के कारण वह चोर बन गया है और आए दिन अलग-अलग जगहों पर चोरी करता है। इस दौरान उसके शरीर पर नशे के इंजेक्शन निशान दिखाई दिए तो हर कोई अचंभित रह गया कि आखिर ये क्या है ।
वीडियो में युवक कह रहा है कि वह चिट्टे का नशा करता है और आसानी से उसे नशा मिल जाता है और इसी नशे के लिए वह चोरी करता है। युवक के पास से एक चोरी किए गए कुछ पैसे भी मिले है। युवक की उम्र करीब 18-20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।



