Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति द्वारा विवाद के बारे में पूछने पर उसके साथ ही मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में महाजन पुलिस थाने में सुईं निवासी सुरेन्द्र कुमार वाल्मीकि ने ओमप्रकाश नायक, राकेश, महेन्द्र, सोहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मैन बस स्टैंड सुंई पर 7 दिसंबर की रात को करीब साढ़े आठ बजे के आसपास की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह बस स्टैंड के पास पहुंचा तो मौके पर 20-25 लोग खड़े थे। इस दौरान परिवादी गाड़ी से उतरा और विवाद का कारण पूछा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच की। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ लाठियों से मारपीट की। जिससे उसके हाथ,पैर के चोटें आयी है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान उसके हाथ पर मुंह से काट लिया और उसके जेब से दो मोबाइल फोन निकालकर फेंक दिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!