Bikaner  News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी में गिरने से 19 वर्षीय युवती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के गीगासर में 17 फरवरी की अलसुबह की है। इस सम्बंध में गीगासर निवासी अमरङ्क्षसह पुत्र तख्तसिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 19 वर्षीय जयश्री पुत्री माधोसिंह अलसुबह कुंड के पास गयी हुई थी। जहां पर पैर फिसलने से वह कुंड में गिर गयी। जिसके चलते जयश्री की पानी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!