Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करंट लग जाने से 21 वर्षीय नौजवान की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 8 अक्टूबर की शाम की है। इस सम्बंध में चार केडब्ल्यूएम के रहने वाले बीरबल राम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा सागरमल विद्युत लाईन कासे सही करने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक से विद्युत सप्लाई चालू हो गई और करंट लग जाने से उसके भतीजे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





