17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर किया सुसाइड-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नाबालिग द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला क्षेत्र के 14 बीडी की है। जहां पर स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार राजेश कुमार ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार 19 जनवरी की दोपहर को 12 बजे के आसपास ईंट भट्टे पर काम करने वाले कर्ण ने फांसी लगा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार करण जाटव ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता था। सोमवार को अपने कमरे में लगे पंखे के हुक से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

परिजनों की मर्ग रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है,फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!