राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर एक्शन जारी है। इसको लेकर बीकानेर आईजी एक्शन में है। लगातार आईजी बीकानेर इसको लेकर कार्रवाई कर रहे है। बीते दिनों भी आईजी ओमप्रकाश पासवान ने दो एसआई को सेवा से बर्खास्त किया था। जिसके बाद आज शुक्रवार को एक बार फिर एसआई को बर्खास्त किया गया है। पेपर लीक के मामले में बीकानेर आईजी ने बड़े आदेश दिए है। बीकानेर आईजी ने आदेश देते हुए चार और एसआई को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया है। आईजी ओमप्रकाश पासवान ने मनीष,जयराज सिंह,अंकिता और मनीषा को बर्खास्त किया है। इन चारों को श्रीगंगानगर जिला आवंटित किया गया था। बीकानेर आईजी अब तक एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के मामले में 6 एसआई को बर्खास्त कर चुके हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!