Bikaner Divison राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर दबिश देकर 13 लोगों को पकड़ा है। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज पुलिस ने रतनगढ़ क्षेत्र में की है। जहां पर दो स्पा सेंटर पर दबिश् देकर आठ युवतियों सहित 13 को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चल रहे स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों पर अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिली थी।


इसी आधार पर गुरुवार देर शाम दो अलग-अलग टीमों ने शहर के दो स्पा सेंटरों पर दबिश दी। नेशनल हाईवे 11 और नूवां रोड पर स्थित स्पा सेंटरों पर छापा मारा। यहां 25 से 35 वर्ष की आठ युवतियों सहित 13 लोग संदिग्ध अवस्था में पाए गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले आई। यह उल्लेखनीय है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य स्पा सेंटरों और होटल संचालकों में भी खलबली मच गई है।


