बीकानेर संभाग में बवाल: लाठीचार्ज में विधायक का फूटा सिर, कई गाडिय़ा जलाई, इंटरनेट बंद-Bikaner Divison 

Bikaner Divison राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर संभाग में बवाल हो जाने की खबर सामने आयी है। मामला एथेनॉल की फैक्ट्र से जुड़ा है। जहां पर प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने-सामने हो गए। जिसके बाद लाठीचार्ज हुआ। जिसमें विधायक अभिमन्यु पूनिया के सिर पर चोट लगी। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दरअसल बुधवार को किसान और पुलिस आमने-सामने हो गए। जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज से आक्रोशित लोगों ने कई गाडिय़ों को आग लगा दी। लाठीचार्ज में कांग्रेस नेता और विधायक अभिमन्यू पूनिया के चोटें लगी है। किसानों ने जिले के राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी।

 

इसके बाद भड़की हिंसा में जमकर आगजनी-पत्थरबाजी हुई।लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने से गुस्साए किसानों ने 14 गाडिय़ों को फूंक दिया। कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया को भी लाठीचार्ज में सिर पर चोट लगी है। हिंसा में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन में आज तनाव बढऩे की आशंका है। कांग्रेस नेताओं और किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। गुरुवार सुबह से किसानों का प्रदर्शन स्थल के पास के गुरुद्वारे में पहुंचना शुरू हो गया है। आज भी जिले के टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट बंद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!