युवक को बंधक बनाने और अपहरण का मामला, 15 दिनों बाद युवक की मौत, हत्या की धाराएं जुड़ी, महिला गिरफ्तार-Bikaenr News

Bikaenr News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक का अपहरण कर मारपीट करने के मामल में घायल की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर 29 नवबंर को आरोपियों ने युवक का अपहरण किया ओर बोलेरो में डालकर ले गए। जिसे रातभर पीटा और सुबह बेहोशी की हालात में रोही में फेंककर फरार हो गए। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं और एक महिला को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

29 नवंबर की रात यह सनसनीखेज वारदात हुई थी। लक्ष्मीनारायण सियाग निवासी पांचू ने देशनोक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई अशोक सियाग देशनोक में शिवजी मंदिर के पास प्रसाद और नमकीन की दुकान करता है। बोलेरो कैंपर में आए बदमाश, जबरन ले गए आरोपियों ने अशोक को पूरी रात बंधक बनाए रखा और उसे चिताणा गांव (नोखा) ले गए। वहां अशोक के साथ लोहे की रॉड, लाठियों और सरियों से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

 

सूचना मिलने पर पुलिस ने अशोक को देशनोक अस्पताल पहुंचाया। होश में आने के बाद अशोक ने पुलिस को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन करीब 15 दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद रविवार शाम उसकी मौत हो गई। अशोक की मौत के बाद अब यह मामला अपहरण और मारपीट के साथ-साथ हत्या की धाराओं में दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने जांच को और तेज कर दिया है।
पुलिस ने इस मामले में सुमन नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। एफआईआर में उसका नाम शामिल नहीं था, लेकिन जांच में उसके द्वारा हत्या की साजिश रचने की भूमिका सामने आई है। गिरफ्तार महिला को अदालत में पेश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!