Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भाजपा ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से कमर कस ली है। साल 2026 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने तय हैं। ऐसे में पार्टी ने चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया है।


भाजपा ने आज यानी सोमवार 15 दिसंबर को चुनाव प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी ने वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि अर्जुन राम मेघवाल और मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी बनाया गया है।
साल 2026 में उत्तर-पूर्वी राज्य असम में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने बैजयंत पांडा को असम का प्रभारी नियुक्त किया है। सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जार्दोश को उप-प्रभारी बनाया गया है।


