राजस्थान 1st न्यूज़,नेटवर्क। महिला की हत्या कर शरीर के टुकड़े कर देने की खबर सामने आई है। घटना जोधपुर की है। जहाँ पर 50 साल की महिला अनीता के दोनों हाथ, पैर और गर्दन को काटकर जमीन में गाडऩे के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला की हत्या प्लानिंग करके की गई। हत्या से पहले घर के बाहर जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया।

 

पुलिस ने बोरानाडा इलाके के गंगाना निवासी आरोपी गुलामुद्दीन की पत्नी को हिरासत में लिया है। गुलामुद्दीन की पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के आगे से ही अनीता के शरीर के टुकड़ों को गड्ढे से बरामद किया। महिला ने बताया पति गुलामुद्दीन ने यह गड्ढा 3 दिन पहले ही खुदवा दिया था। मर्डर के बाद अनीता की बॉडी के टुकड़े कर बोरे में भरकर उसी गड्ढे में गाड़ दिया था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!