Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में आईरैड डीआरएम महेश कुमार शर्मा ने बताया कि जयपुर रोड़ पर कट बंद करने से दुर्घटनाओं में कमी आई है। लेकिन बीकानेर में पिछले चार सालों में एक्सीडेंट की संख्या और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिले में 2021, 22, 23 और 24 में दुर्घटनाओं की संख्या क्रमश: 435, 499, 569, 584 और मरने वालों की संख्या क्रमश: 338, 369, 360, 389 रही है साथ ही बताया कि जिले में सर्वाधिक दुर्घटनाएं श्रीडूंगरगढ़ में और मरने वालों की संख्या भी सर्वाधिक श्री डूगंरगढ़ में रही है। उसके बाद नोखा है। शाम 6-9 बजे के बीच सर्वाधिक दुर्घटनाएं होती है। जिला कलेक्टर ने बसों और ट्रकों पर लगी एक्सट्रा हैड लाइट को हटाने को लेकर परिवहन विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

पीबीएम हॉस्पिटल के आगे रोड़ कट होगा बंद
जिला कलेक्टर को आईरैड डीआरएम महेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीबीएम अस्पताल के आगे रोड़ कट पर भी एक्सीडेंट हो रहे हैं। जिला कलेक्टर ने बीडीए को रोड़ कट बंद करने के निर्देश दिए। डिवाइडर पर कट छोड़ दिया जाएगा ताकि पैदल आने जाने वालों को कोई परेशनी ना हो।

 

20 साल से पुराने ऑटो होंगे सीज !
बैठक में जिला कलेक्टर ने डीटीओ और पुलिस अधिकारियों से कहा कि शहर में 20 साल से पुराने चल रहे ऑटो को सीज करने की कार्रवाई की जाए। लेकिन कार्रवाई शुरू करने से पहले अभियान चलाकर इसकी जानकारी दी जाए। डीटीओ भारती नथानी ने बताया कि शहर में कुल करीब 7 हजार ऑटो का रजिस्ट्रेशन है।

 

गांवों से एनएच को जोडऩे वाली सड़कों पर बनेंगे स्पीड ब्रेकर
जिला कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनएच-11 और एनएच-62 को कनेक्ट करने वाली जितनी भी सड़क हैं जो विभिन्न गांवों से आकर एनएच को कनेक्ट करती है। उन पर एनएच कनेक्ट होने से थोड़ा पहले स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। ताकि एक्सीडेंट में कमी आए। बीडीए की सीमा तक ये कार्य तत्काल शुरू किया जाए।

 

डूंगर कॉलेज और केवी के आगे भी बनाए जाएंगे स्पीड ब्रेकर
जिला कलेक्टर ने डूंगर कॉलेज के आगे और सामने केवी स्कूल से पहले स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश बीडीए को दिए। साथ ही मिलन ट्रेवल वाली रोड़ पर भी स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए।

 

जयपुर रोड़ पर खाटूश्याम मंदिर और वैष्णों धाम के पास बनेगी पार्किंग
बैठक में जिला कलेक्टर ने बीडीए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जयपुर रोड़ पर खाटूश्याम मंंदिर और वैष्णों धाम मंदिर के पास पार्किंग स्थल चिन्हित कर पैड पार्किंग शुरू की जाए ताकि रोड़ पर वाहन खड़े ना रहे व एक्सीडेंट में और कमी आए।

ट्रैफिक पुलिस को मिलेगी नो पार्किंग जोन से टू व्हिलर उठाने वाली गाड़ी
बैठक में ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश निर्वाण ने बताया कि पुलिस को टू व्हीलर उठाने वाले वाहन का ठेका अप्रैल में ही खत्म हो गया था। लिहाजा जिला कलेक्टर ने नगर निगम को नया टेंडर कर जल्द वाहन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर निगम को नो पार्किंग जोन के बोर्ड लगाने के लिए भी निर्देशित किया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि इंटरसेप्टर के द्वारा ओवरस्पीड को लेकर जून से लेकर अगस्त तक क्रमश 1622, 1785,1809, 2274, 2109 और 2216 चालान किए गेए।

बैठक में जिला कलेक्टर ने एनएचएआई के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जैसलमेर रोड़ पर सड़क किनारे विभिन्न जगहों पर हटी हुई रैलिंग आगामी 10 दिन में लगाना शुरू करें। अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!