Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गेट में फंसने से मासूम की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में एसएस फूडस नाम की फैक्ट्री के हाइड्रोलिक गेट में फंस जाने से पांच साल की मासूम बच्ची की मौत हो गयी। गेट में फसने के कारण बच्ची के शरीर से खून के छीेंटे आसपास की दीवार तक उछले जो कि दिलदहला देने वाले थे।
इस सम्बंध में थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह चारण ने बताया कि पांच वर्षीय बच्ची जूली की गेट में फसने से मौत हो गयी। चारण ने बताया कि बच्ची का परिवार छपरा बिहार के रहने वाले है और यहां फैक्ट्रियों में मजदूरी करते है। जानकारी के अनुसार बच्ची यहां खेल रही थी। इसी दौरान गेट में फसने से उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया है। घटना के बाद से आसपास बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए और परिजनों के रो-रोकर बुरे हाल है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है।