Bikaner News कोतवाली क्षेत्र में ब्लास्ट से जुड़ा अपडेट
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोतवाली थाने के कुछ ही मीटर की दूरी पर कल हुए ब्लास्ट के मामले में 24 घंटे बाद भी शव मिलने की सिलसिला जारी है। बुधवार को कुल तीन शव मिले थे। वहीं गुरूवार सुबह 11 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार पांच शव और मिल चुके है। ऐसे में अब तक कुल 8 शव मदान मार्केट के इस हादसे में मिल चुके है। वहीं बीते करीब 24 घंटे से रेस्क्यू जारी है और अब भी कुछ और दबे होने की आंशका जतायी जा रही है। बता दे कि बुधवार को सिटी कोतवाली थाने के पास मदान मार्केट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से मार्केट में दुकानेां धवस्त हो गई थी,जिससे मलबे में कई लोग दब गए। तीन जनों की मौके पर मौत हो गई जबकि आठ जनों को घायलावस्था में निकाल कर पीबीएम भिजवाया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!