राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आश्रम से लाखों के जेवरात चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में शारदा देवी ने कृष्ण कुमार निवासी श्रीगंगानगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना नवज्योति आश्रम हिंयादेसर गांव में 5 फरवरी की रात की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने आश्रम में से 5-6 लाख के सोने,चांदी के आभूषण व दस्तावेज चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!